ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

बोरवेल में गिरी सृष्टि को बचाने सीएम शिवराज ने बुलाई आर्मी, 100 फुट गहराई में फंसी है बच्ची

ar 728 ad
AR News Live

सीहोर जिला मुख्यालय के बड़ी मुंगावली गांव में 300 फीट गहरे सूखे बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाने के लिए अब आर्मी मोर्चा संभालेंगी. आर्मी की टीम सीहोर जिला मुख्यालय के बड़ी मुंगावली पहुंच रही है. इसकी जानकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को बुधवार को दी.

 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘सीहोर जिले के मुंगावली गांव में एक बोरवेल में छोटी सी बच्ची सृष्टि गिर गई है. लगातार निकालने के प्रयास जारी हैं पोकलेन मशीन से खुदाई हो रही है, लेकिन कंपन की वजह से वह लगातार नीचे जा रही है. पहले 40 फीट पर अटकी थी, अब लगभग 100 फीट पर चली गई है. हमने अभी-अभी आर्मी को कॉल किया है, आर्मी गांव पहुंच रही है. एनडीआरएफ-एसडीआरएफ पहले से काम कर रही है.’ सीएम शिवराज ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया जाए और भगवान से भी यही प्रार्थना करते हैं कि हम सफल हों.

 

100 फीट नीचे खिसकी सृष्टि

बड़ी मुंगावली गांव में एक ढाई वर्षीय बच्ची सृष्टि कृशवाह घर के पास ही स्थित एक सूखे बोरवेल में मंगलवार दोपहर 1 बजे गिर गई थी. इस बच्ची को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन को बचाव कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार तक बच्ची 50 फीट नीचे फंसी हुई थी, लेकिन पोकलेन मशीनों से द्वारा की जा रही खुदाई से कंपन हो रहा है. इस कंपन से बच्ची 100 फीट नीचे जा फंसी है.

 

पत्थर बन रहा बचाव में बाधा

इधर, खुदाई के काम में पत्थर भी बाधा बन रहा है. बचाव टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एनडीआरएफ की टीम ने बच्ची को निकालने के लिए हुक के माध्यम से प्रयास किए, लेकिन एनडीआरएफ के प्रयास भी असफल ही साबित हुए हैं. अब दोबारा पोकलेन मशीनों के जरिए खुदाई का काम तेज कर दिया गया है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button