ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

विधायक प्रतिनिधि सहित 2 लोगों को टोल कर्मियों ने पीटा, आक्रोशित समर्थकों ने घेरा थाना…..

ar 728 ad
AR News Live

रीवा-सिरमौर मार्ग स्थित पल्हान टोल प्लाजा संचालक की मनमानी सामने आई है। बताया गया कि आधी रात विधायक प्रतिनिधि और उनके भाई घर लौट रहे थे। लोकल वाहन होने पर टोल नहीं दिया। ऐसे में टोल कर्मियों ने जमकर मारपीट कर दी। बीच बचाव में टोल कंपनी का मैनेजर भी घायल हो गया है। आरोप है कि टोल कंपनी के इशारे पर बैकुंठपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया।

 

ऐसे में घायल दोनों भाई अपने घर चले गए। इसके बाद शुक्रवार की सुबह 9 बजे आधा सैकड़ा भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर बैकुंठपुर थाने पहुंचे। सभी ने थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। सुनवाई नहीं होने पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्टेट हाईवे में बैठकर चक्काजाम कर दिए है। जाम लगते ही थाना प्रभारी श्वेता मौर्य ने समझाइश दी। इसके बाद भी पीड़ित पक्ष FIR के लिए अड़ा है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह के प्रतिनिधि विनोद सिंह और उनके छोटे भाई विमल सिंह दोनों निवासी पल्हान गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2 बजे वैवाहिक आयोजन में शामिल होकर अपने घर जा रहे थे। टोल प्लाजा से गुजरते समय टोल कर्मचारियों रात में रोक लिया। जबरन टोल वसूली पर दोनों ने विरोध किया। ऐसे में टोल मैनेजर के इशारे पर जमकर मारपीट की गई है। जिससे दोनों भाई घायल हो गए है।

 

विनोद सिंह और विमल सिंह 2 जून की सुबह 9 बजे से बैकुंठपुर थाने पहुंचे। उन्होंने विरोध स्वरूप थाने के सामने स्टेट हाईवे में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बवाल को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर स्थानीय सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह बैकुंठपुर थाने पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे है। दो बजे विधायक की मौजूदगी में टोक कर्मी मुकुल, कुलदीप, पवन गिरी, संतोष दुबे और विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

बैकुंठपुर थाने के घेराव की जानकारी थाना प्रभारी श्वेता मौर्य ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जानकारी के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल व एसपी विवेक सिंह ने राजस्व व पुलिस अमले को मौके पर भेजा। सिरमौर एसडीएम भारती मारवी, सिरमौर तहसीलदार जीतेन्द्र तिवारी, सिरमौर एसडीओपी नवीन तिवारी सहित आसपास के थानों का बल मोर्चा संभाल लिया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button