सीधी

फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोग अस्पताल में भर्ती, कुछ की स्थिति गंभीर, सीधी रेफर।

ar 728 ad
AR News Live

जिले में बहरी थाना अंतर्गत मोहरिया गांव के 1 दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इसकी वजह से उनकी हालत खराब हो गई उल्टी दस्त का दौर शुरू हो गया, जहां उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल बहरी में भर्ती कराया गया जहां सभी मरीजों का उपचार जारी है। वहीं कुछ की स्थिति गंभीर होने की वजह से जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

ये है पूरा मामला

 

सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत मोहरिया निवासी ज्ञानेंद्र मिश्र के द्वारा बहरी बाजार में संचालित पहले से आम खरीदा गया तथा घर ले जाकर सभी परिजनों के द्वारा उसका सेवन किया गया, सुबह होते ही सभी की तबीयत में गिरावट देखी गई तथा उल्टी दस्त का दौर शुरू हो गया जिसकी वजह से परिवार के एक दर्जन से अधिक सदस्य बीमार पड़ गए वही इस स्थिति में 108 एंबुलेंस के द्वारा एवं कुछ को निजी वाहन से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल बहरी ले जाया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button