ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

आप की प्रदेश अध्यक्षा महोदया के आगमन पर कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल

ar 728 ad
AR News Live

*आप की प्रदेश अध्यक्षा एवं सिगरौली महापौर महोदया माननिया श्रीमती रानी अग्रवाल जी का 24मई को होगा सीधी आगमन*

 

आप की प्रदेश अध्यक्षा महोदया के आगमन पर कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल

रिपोर्ट –  अरुण मिश्रा 

सीधी l आम आदमी पार्टी के युवा नेता एवं लोकसभा क्षेत्र सीधी के ज्वाइंट सेक्रेट्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सीधी इंजीनियर विवेक सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्षा महोदया एवं आम आदमी पार्टी से भारत देश की सिंगरौली से पहली महापौर का आगमन 24 मई 2023 को सीधी जिले की पावन धरा पर हो रहा है। जिसका नेतृत्व आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त सीधी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता माननीय रामचरण सोनी जी एवं सीधी जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारियों की वजह से कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। आम आदमी पार्टी मिशन 2023 को लेकर के पूरे मध्यप्रदेश में सत्ता नहीं मध्यप्रदेश की व्यवस्था बदलने के लिए पूरी तरह से कमर कस के भाजपा और कांग्रेस के कुशासन से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए काम कर रही है। आपकी प्रदेश अध्यक्षा महोदया के आगमन से कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है और सीधी जिले में आपकी प्रदेश अध्यक्षा महोदया के आगमन के साथ-साथ कार्यक्रम जोगीपुर बाईपास से रोड शो प्रारंभ कर सर्किट हाउस सीधी तक रोड शो किया जाएगा। एवं सर्किट हाउस सीधी में आम आदमी पार्टी की विचारधारा को पत्रकार वार्ता कर पत्रकारों से रूबरू होंगी। उसके पश्चात अंबेडकर चौक में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात पूजा पार्क सीधी में श्री गणेश भगवान के दर्शन एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के पश्चात गांधी चौक सीधी में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात गांधी चौक में आपकी प्रदेश अध्यक्षा महोदया सीधी जिले की चारों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सभा स्थल के आयोजन पर सभी से रूबरू होकर के सम्मान कर आम आदमी पार्टी की विचारधारा को सीधी जिले के घर-घर तक पहुंचाने के लिए और मिशन 2023 के बारे में विस्तृत से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीत-नीत के हिसाब से चलने का मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। और आम आदमी पार्टी इस बार मध्य प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली और पंजाब में जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल की सरकार ने काम करके दिखाया है उसी कामों के आधार पर सीधी जिले में इस बार सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से कमर कस के तैयार है और इस बार व्यवस्था परिवर्तन होना सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम के आयोजन में जिले विधानसभा,लोकसभा एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने अपना तन मन धन लगाकर के जो लगन और मेहनत की उन सभी के परिश्रम की वजह से इस बार 2023 में सीधी जिले में भी व्यवस्था परिवर्तन होगा भाजपा और कांग्रेस का खात्मा होगा और आम आदमी पार्टी का राज स्थापित होगा।

 

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button