ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

अब निष्ठा और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा युवा कांग्रेस में मौका: दादू

ar 728 ad
AR News Live

अब निष्ठा और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा युवा कांग्रेस में मौका: दादू

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधीlयुवा कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू ने जारी एक बयान में कहा है कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका का निर्वहन कर रही है आवश्यकता है कि प्रत्येक स्तर पर हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच में जाकर कांग्रेस की जो जन हितेषी योजनाएं थीं उन्हें जनता को बताएं।

देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि वर्तमान में महंगाई बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है सामान्य परिवारों का अपना भरण-पोषण कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है, हमें गांव-गांव जाकर लोगों को बताने की आवश्यकता है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम, आवास योजना, मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं कांग्रेस सरकार में चालू की गई थीं जिनमें आज व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है इन योजनाओं का समुचित लाभ गरीबों वंचितों को नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस की बनाई योजनाओं पर नया रंग रोगन करके भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों को गुमराह कर रही है।

युवा कांग्रेस संगठन के संबंध में चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि हमको जिला स्तर से लेकर के बूथ स्तर तक ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है, अब संगठन में वही व्यक्ति आगे बढ़ेगा जो पूरी निष्ठा और अपनी पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी और संगठन के लिए काम करेगा। जिला स्तर के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारी अपने क्षेत्र में गरीबों के बीच अपनी मीटिंग और बैठकें करें और उन्हें कांग्रेस के रीति नीति सिद्धांतों से जोड़ने का काम करें।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारधारा और जनआंदोलन की पार्टी है हम सबको जनता की समस्याओं के लिए सड़क पर उतरना होगा, गांव-गांव जाकर अपने मूल और पुराने कांग्रेसजन जो आज किन्ही कारणों से घर में बैठे हैं या सक्रिय भूमिका में नजर नहीं आ रहे उनसे मिलकर उन्हें पुनः सक्रिय करना होगा। घर वापसी कार्यक्रम चलाकर ऐसे लोग जो किन्हीं कारणों से कांग्रेस को छोड़कर चले गए हैं उन्हें पुनः कांग्रेस में लाने का प्रयास करना चाहिए।

देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि गांव के गरीब, आदिवासी, वंचित और शोषित के दिलों में आज भी कांग्रेस है आवश्यकता इस बात की है कि हम उन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनें और उसके निराकरण की पहल करें और उन्हें अपनी मूल विचारधारा से पुनः जोड़ें।

श्री दादू ने आगे कहा कि जिले के युवा और प्रभावी नेता जो गरीबों के बीच हों, उन्हें समझाएं की आपकी हितैषी सिर्फ कांग्रेस है जिसने आपके जीवन स्तर को उठाने के भरपूर प्रयास किए हैं उन्हें अपनी विचारधारा से जोड़ें। आज मंहगाई चरम पर है इसके विरुद्ध बड़े जनांदोलन की आवश्यकता है, बिजली कटौती से लोग परेशान हैं युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के लिए सामूहिक रूप से लड़ाई लड़े।

उन्होंने बताया कि जिले का युवा कांग्रेस का संगठन प्रभावी रूप से काम कर रहा है बूथ से लेकर जिले तक की संगठन में सभी नियुक्तियां हो चुकी हैं। सदस्यता अभियान में सदस्यता की स्थिति भी बहुत अच्छी रही है। आने वाले समय में जिले का संगठन और बेहतर तरीके से काम करते हुए लोगों की समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन कर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button