आज शबरी आश्रम का शिलान्यास करेंगे सीधी विधायक, विंध्य का होगा पहला आश्रम

आज शबरी आश्रम का शिलान्यास करेंगे सीधी विधायक, विंध्य का होगा पहला आश्रम
ग्रामोत्सव के समापन पर युवा आयोग अध्यक्ष करेगे युवाओं को संबोधित
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी।। जिला मुख्यालय समीपस्थ स्थिति ग्राम पंचायत रामगढ़ नम्बर 2 में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा चल रहे 24 दिवसीय ग्रामोत्सव का आज समापन होगा। ग्रामोत्सव संयोजक अमित कुमार गौतम “स्वतंत्र” ने बताया कि ग्रामोत्सव समापन के अवसर पर सीधी विधायक पण्डित केदारनाथ शुक्ल द्वारा भगवान श्री राम कि अनन्य भक्ति और आदिवासी समाज कि कुल गौरव “माता शबरी” के नाम पर आश्रम का शिलान्यास किया जाएगा। श्री स्वतंत्र ने बताया कि आचार्य शंकर प्रकटोत्सव (एकात्म पर्व) व्याख्यान माला में मध्यप्रदेश युवा आयोग अध्यक्ष डॉक्टर निशांत खरे युवाओं को संबोधित करेंगे।
ग्रानोत्सव सह संयोजक प्रवीण शुक्ल ने बताया कि 30 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से निःशुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा और अन्य कार्यक्रम 3:00 बजे से शुरु होगे। इस दौरान सरपंच शिवटहल कोल ने अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग निःशुल्क नेत्र शिविर में शामिल होकर लाभ अवश्य प्राप्त करे और ग्रामोत्सव समापन के अवसर पर होने जा रहे शबरी आश्रम के शिलान्यास का साक्षी बनने और कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया।




