क्राइमसीधी

रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे टाटा 407 को जप्त कर बहरी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया प्रकरण पंजीबद्ध

ar 728 ad
AR News Live

रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे टाटा 407 को जप्त कर बहरी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया प्रकरण पंजीबद्ध

 

*वाहन समेत 5.5 लाख रुपये कीमती मशरुका जप्त*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी श्री नारायण कुमरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह के नेतृत्व में बहरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 14/04/2023 अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे टाटा 407 चालक को वाहन समेत किया गिरफ्तार।

 

*मामला विवरण*

दिनांक 14/04/2023 को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की ग्राम पोंडी गोपद नदी घाट में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कार्य किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त सूचना से अवगत कराया गया साथ ही सूचना की पुष्टि एवं विधिक कार्यवाही हेतु त्वरित रूप से टीम गठित कर घटना स्थल की ओर रवाना हुये जहॉ पर एक टाटा 407 द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करते पाया गया। पूछतांछ के दौरान टाटा 407 के चालक ने अपना नाम बृजेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ छोटू पिता रामकिशोर गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी कुचवाही बताया। आरोपी वाहन चालक व टाटा 407 को जप्त कर बहरी थाना लाया गया। जहॉ आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 379, 414 एवं खान खनिज अधिनियम की धारा 4,21 के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर विवेचना लिया गया है। अवैध रेत लोड टाटा 407 कुल कीमती 5.5 लाख रुपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

 

*इनका रहा सराहनीय योगदान -*

अवैध उत्खनन की कार्रवाई में पवन सिंह बहरी थाना प्रभारी, एएसआई रामसिया सोमवंशी, अरुण सिंह, प्रआर रणबहादुर सिंह आरक्षक विवेक द्विवेदी, रघुराज सिंह का विशेष योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button