ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा ली गई बैठक..

ar 728 ad
AR News Live

नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा ली गई बैठक..

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालतों के क्रम में वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 मई 2023 को जिला न्यायालय सीधी तथा सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में किया जायेगा। दिनांक 13 मई 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु लोक अदालत की प्रगति की समीक्षा प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार पाण्डेय द्वारा जिला मुख्यालय के समस्त न्यायाधीशगण की बैठक लेकर की गई। श्री पाण्डेय ने नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए समस्त न्यायाधीशगण को मार्गदर्शित किया।

 

उक्त बैठक में लोक अदालत प्रभारी श्री प्रशांत कुमार निगम विशेष न्यायाधीश, श्री सुधीर सिंह चैहान प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, न्यायाधीशगण श्री मुकेश कुमार प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्री गौतम कुमार गुजरे, चतुर्थ जिला न्यायाधीश, सुश्री उर्मिला यादव तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्रीमती कविता दीप खरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री पुष्पक पाठक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा न्यायिक मजिस्ट्रेटगण सर्वश्री लवकेश सिंह, प्रशांत पाण्डेय, श्रीमती शोभना मीणा, श्रीमती रेणु श्रीवास्तव, सुश्री सोनम रघुवंशी, अनिरूद्ध कुमार उचरिया उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button