महात्मा ज्योतिबा फुले के कृतित्व एवं व्यक्तित्व आज भी प्रासंगिक — देव कुमार.. *रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

महात्मा ज्योतिबा फुले के कृतित्व एवं व्यक्तित्व आज भी प्रासंगिक — देव कुमार..
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी ।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पार्टी कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका कृतित्व एवं व्यक्तित्व आज भी प्रासंगिक है। भारतीय जनता पार्टी सबका विकास और सब का प्रयास का नारा, इस बात को चरितार्थ करता है। पार्टी सभी के कल्याण की कामना करती हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जिला महामंत्री एवं जिला पिछड़ा वर्ग के प्रभारी अशोक पटेल, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, संदीप द्विवेदी, कौशलेंद्र सिंह, नगर मंडल महामंत्री मुनिराज विश्वकर्मा, कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग महामंत्री संजय सोनी, कार्यक्रम के वक्ता पूर्व पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा, आजा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, आशीष पटेल, लालमन सोनी, श्यामसुंदर जायसवाल, बुद्धसेन साहू, राम प्रसाद कुशवाहा, राम लखन पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मीडिया प्रभारी सुबेदास यादव सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




