कोरोनामध्य प्रदेश

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, आंकड़ा 200के पार….

ar 728 ad
AR News Live

मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में 32 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 16 नए केस सामने आए, जबकि इंदौर में 7 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 200 के पार हो गया है। भोपाल में एक्टिव केस की संख्या 113 हो गई है। जो प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड मरीजों की संख्या का 56 प्रतिशत है।

 

स्वास्थ्य संचालनालय की कोविड रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 490 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 32 सैंपल कोविड पॉजिटिव निकले। राज्य की कोविड पॉजिटिविटी का प्रतिशत 6.5 हो गया है। जो इस साल के किसी एक दिन की कोविड पॉजिटिविटी रेट में सबसे ज्यादा है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के कुल 201 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 78 प्रतिशत मरीज प्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में है। कोविड बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश के कुल एक्टिव केस में 56 प्रतिशत भोपाल और 22 प्रतिशत इंदौर में हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button