जिले के स्काउट्स और गाइड्स दल राज्य स्तरीय ट्रैकिंग कैंप तारा देवी हरियाणा के लिए रवाना..

जिले के स्काउट्स और गाइड्स दल राज्य स्तरीय ट्रैकिंग कैंप तारा देवी हरियाणा के लिए रवाना..
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में आयोजित जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स का दल ट्रैकिंग कैंप तारा देवी हरियाणा के लिए भारत स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ प्रेम लाल मिश्रा, जिला मुख्य आयुक्त गाइड डॉ श्वेता सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं प्राचार्य राम सिंह तोमर, रमसा सहायक परियोजना अधिकारी डा सुजीत मिश्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी जगदीश सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्थानीय अबोध बाल शिक्षा निकेतन के परिसर से रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला जिला मुख्य आयुक्त स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ पी एल मिश्रा, जिला मुख्य आयुक्त गाइड डॉ श्वेता सिंह एवं संघ के सभी पदाधिकारियों ने सुखद, मंगलकारी यात्रा की कामना करते हुए कहा कि सभी स्काउट एवं गाइड के दल के सदस्य पूर्ण मनोयोग से ट्रैकिंग शिक्षा अर्जित कर सकुशल वापस लौटे। भारत स्काउट और गाइड संघ के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र मणि दुबे ने कहा कि यात्रा एवं कार्य के दौरान कठोर अनुशासन का पालन अनिवार्य करें। जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि राज्य स्तरीय रोवर रेंजर का यह ट्रेकिंग शिविर 10 अप्रैल से 14 अप्रैल का चलेगा, जिसमें जिले से चुने हुए रेंजर, रोवर,स्काउट एवं गाइड भाग ले रहे हैं। ट्रैकिंग कैंप में 10 स्काउट, 12 गाइड एवं 2 शिक्षक अधिकारी भाग ले रहे हैं।
स्काउट गाइड का दल स्काउट मास्टर एवं जिला सचिव हरिशंकर पांडे, गाइड कैप्टन एवं संयुक्त सचिव श्रीमती शशि गौतम के नेतृत्व में रवाना हुआ। ट्रैकिंग कैंप दल में अंशिका सिंह चौहान, नीलम सिंह, शिक्षा चतुर्वेदी, खुशी बाजपेई, नीलम पटेल, प्रिया पटेल, दिव्यांशी विश्वकर्मा, साक्षी वर्मा, दिव्यांशी दुबे, रिया पांडे, दीपाली केवट, कृति पांडे, प्रवीण कुमार विश्वकर्मा, अरविंद रजक, आदर्श कुमार कोरी, रितेश सिंह, आर्यदेव सिंह बघेल, अरविंद गरुड़ कुशवाहा, पवन जायसवाल, कन्हैया गुप्ता, रितेश जायसवाल, शिवम कुशवाहा शामिल है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डायरेक्टर सौरव सिंह, स्काउट मास्टर माखन लाल मिश्र, अर्चना द्विवेदी, धर्मेंद्र पांडे, सीमा पांडे, स्काउट प्रभारी जितेंद्र सिंह सहित अनेक छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।




