जन आकांक्षाओं को वचन पत्र में शामिल किया जाएगा : कमलेश्वर पटेल..

जन आकांक्षाओं को वचन पत्र में शामिल किया जाएगा : कमलेश्वर पटेल..
कांग्रेस के वचन पत्र में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता नवाचार पहल
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के द्वारा गठित वचन पत्र समिति के सदस्य विधायक व पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह जी की अध्यक्षता में वचन पत्र बनाने हेतु सीधी जिले के सभी विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सुझाव हेतु आवश्यक बैठक जवाहर कांग्रेस भवन में आहूत की गई। उक्त बैठक में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन पदाधिकारियों सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
जन आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य कांग्रेस पार्टी कर रही है, मिशन 2023 के द्वारा मध्य प्रदेश की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के सभी प्रयास कांग्रेस सरकार बनने के बाद किए जाएंगे।
उक्त विचार आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सीधी में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने व्यक्त करते हुए कहा उन्होंने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गों से संवाद करने के साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों से चर्चा कर आमजन की समस्याओं को दूर करने के लिए सुझाव प्राप्त कर उन्हें लिपिबद्ध किए जाएं।
विधायक पटेल ने आगे कहा कि कांग्रेस सर्वहारा वर्ग की पार्टी है सभी को साथ मैं लेकर चलती है सबका साथ सबका विकास को पूर्ण करने के लिए जन-जन से सुझाव प्राप्त कर उस पर अमल करने के प्रयास किए जाएंगे।
विधायक पटेल ने कहा कांग्रेस पार्टी का वचन पत्र एक ऐसा दस्तावेज है जो घोषणा पत्र ना होकर वचन पत्र हैं। गत 2018 के विधानसभा में चुनाव में जो वचन पत्र कांग्रेस पार्टी के द्वारा तैयार किया गया था उस पर सरकार बनते ही कार्य शुरू हुआ और उसी का परिणाम रहा कि एक रुपए एक यूनिट बिजली, सामाजिक पेंशन में वृद्धि, सामूहिक विवाह में एकल विवाह को शामिल कर अनुदान राशि को 21 हजार रु से बढ़ाकर 51 हजार रु की गई। कांग्रेस सरकार के द्वारा गौशाला का निर्माण एवं अन्य जनहित योजनाओं को डेढ़ साल के कार्यकाल में लागू किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह जी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व में वचन समिति के सदस्य पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल जी द्वारा वचन पत्र हेतु कार्यकर्ताओं से सुझाव आमंत्रित करना कांग्रेस की अच्छी पहल है कांग्रेस का छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी अपने आपको वचन पत्र में शामिल समझेगा और वह बेहतरीन सुझाव भी दे सकता है श्री सिंह ने आगे कहा कि वचन पत्र में कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण सुझाव भी शामिल किया जाना महत्वपूर्ण है।
वचन पत्र हेतु आमंत्रित सुझाव की महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी आनंद सिंह रूद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे, महामंत्री नवीन सिंह,भूपेंद्र सिंह, ओंकार सिंह करचूली,संदीप उपाध्याय,भूपेंद्र सिंह नन्हे,केडी साकेत,शीलारानी साकेत,गौरी साकेत,करुणासिंधु परौहा,रामेंद्र सिंह बाबा,पार्षद मेनका प्रभात सिंह ब्लॉक अध्यक्षजन भूपेंद्र सिंह महेंद्र,अरविंद तिवारी संकट,रविनाथ गोस्वामी, हंसलाल यादव,यजराज साहू,डॉ.सौरव सिंह,गोविंद सिंह,विकास साहू,सुनील चौधरी,अजीत सिंह सोनबरसा,राजबहोर जयसवाल, ओम प्रकाश सिंह विकास पांडे शिवकरण जयसवाल डॉक्टर संदीप शर्मा रामप्यारे कुशवाहा संजय द्विवेदी सुनीता मिश्रा श्रीमान तिवारी अंबिका यादव दल बहादुर सिंह रामदीन साकेत सहित कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।




