ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पुलिस अधिक्षक के प्रयास से जिला न्यायाधीश मिश्रा द्वारा विवेचको को दक्ष बनाने के लिए बैठक हुई संपन्न..

ar 728 ad
AR News Live

पुलिस अधिक्षक के प्रयास से जिला न्यायाधीश मिश्रा द्वारा विवेचको को दक्ष बनाने के लिए बैठक हुई संपन्न..

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश श्रीवास्तव के समन्वय प्रयास से जिला सीधी में पदस्थ विवेचकों को और दक्ष बनाने तथा विवेचना में सुधार हेतु आयोजित एक दिवसीय वृहद कार्यशाला का माननीय जिला न्यायाधीश सीधी अमिताभ मिश्र एवं माननीय सीजेएम जिला न्यायालय सीधी पुष्पक पाठक द्वारा किया गया शुभारंभ।

पुलिस अधीक्षक सीधी मुकेश श्रीवास्तव (भा.पु.से.) के समन्वय प्रयास से जिला सीधी में पदस्थ विवेचकों को और दक्ष बनाने तथा विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय एक वृहद कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आज दिनॉक 22-3-2023 को किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय जिला न्यायाधीश सीधी अमिताभ मिश्र एवं माननीय सीजेएम जिला न्यायालय सीधी पुष्पक पाठक तथा पुलिस अधीक्षक सीधी मुकेश श्रीवास्तव (भा.पु.से.) व अति.पुलिस अधीक्षक सीधी अंजुलता पटले द्वारा एडीजे विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट श्री ललित झा, एडीजे विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी एक्ट प्रशांत निगम, एडीजे विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट श्रीमती नोरिन निगम व जिला अभियोजन अधिकारी भारती पाण्डेय ,की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

पुलिस अधीक्षक सीधी मुकेश श्रीवास्तव (भा.पु.से.) द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कार्यशाला की रूपरेखा एवं उपयोगिता से सभी को अवगत कराया गया।

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को एडीजे विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट श्रीमती नोरिन निगम व जिला अभियोजन अधिकारी भारती पाण्डेय द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 से सम्बंधित प्रावधान तथा साक्ष्य संकलन के सम्बद्ध में तथा जे.जे. एक्ट की विवेचना में हो रही त्रुटि के सम्बंध में बताते हुये विवेचना में सुधार के सम्बंध में बताया गया, तथा 2022 में क्या क्या अमेंटमेंट हुये है के बारे में बताया गया, एडीजे विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी एक्ट श्री प्रशांत निगम द्वारा एससी एसटी एक्ट मे हुये बदलाओ व उसकी विवेचना की त्रुटियो के संबंध में अवगत कराया गया ,सीजेएम जिला न्यायालय सीधी श्री पुष्पक पाठक द्वारा रिमाण्ड लेते समय किस प्रकार फार्म भरे जायें, तथा दण्ड प्रक्रिया संहिता 41(1) के नोटिस के संबंध में उद्दघोषित किया तथा द्वारा एडीजे विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट श्री ललित झा द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 41,42,43,50,55,57 के बारे में विस्तार से बताया गया तथा विवेचना के दौरान त्रुटियो से अवगत कराकर सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

 

कार्यशाला में डीएसपी (मुख्या) श्री नारायण कुमरे,एसडीओपी चुरहट विवेक गौतम,एसडीओपी कुशमी रोशनी ठाकुर तथा समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात सहित जिले में पदस्थ 50 निरीक्षक,उप निरीक्षक,सउनि स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button