ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समग्र आईडी की केवाईसी होगी निःशुल्क..

ar 728 ad
AR News Live

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समग्र आईडी की केवाईसी होगी निःशुल्क..

 

कलेक्टर ने कॉमन सर्विस सेंटर तथा एमपी ऑनलाइन कियोस्क में केवाईसी निःशुल्क करने का बोर्ड लगाने के दिए निर्देश

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के आवेदन पत्र 25 मार्च से भरे जाएंगे। इस योजना में 23 से 60 आयु वर्ग की विवाहित, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने उनके एकल बैंक खाते में प्रत्येक माह एक हजार रुपए की राशि दी जाएगी। योजना का आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र महिला के पास समग्र आईडी की आधार ई-केवाईसी होना आवश्यक है। साथ ही आधार संख्या से जुड़े सिंगल बैंक खाता तथा उसका डीबीटी इनेबल होना आवश्यक है। जिले भर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र महिलाओं के केवाईसी अपडेट करने की कार्यवाही की जा रही है।

 

सीधी l कलेक्टर Saket Malviya ने कहा है कि कॉमन सर्विस सेंटर तथा एमपी ऑनलाइन कियोस्क में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समग्र आईडी की केवाईसी निःशुल्क होगी। इसके लिए निर्धारित राशि का भुगतान शासन द्वारा किया जाएगा। सभी कॉमन सर्विस सेंटर तथा एमपी ऑनलाइन कियोस्क संचालक अपने सेंटर के बाहर इस आशय का बोर्ड तत्काल लगाएं कि उनके सेंटर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की केवाईसी अपडेशन का कार्य निःशुल्क किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि जो महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर या एमपी ऑनलाइन कियोस्क में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की केवाईसी के लिए जा रही हैं वे किसी तरह का भुगतान न करें। यदि सेंटर का संचालक केवाईसी अपडेट करने के लिए राशि की माँग करता है तो निकटवर्ती एसडीएम कार्यालय अथवा कलेक्टर कार्यालय को इसकी सूचना दें। संबंधित के विरूद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि इसके साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में भी समग्र आईडी का निःशुल्क केवाईसी किया जा रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button