ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन..

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन..

 

भाजपा सरकार के खिलाफ दिखा भारी आक्रोश,आंदोलन में उमड़ा जनसैलाब

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी को संभाग बनाने,मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाने सहित रेलवे में सभी को रोजगार दिलाया जाने, महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार रहा प्रमुख मुद्दा

 

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही 500 का होगा सिलेंडर, आवास की राशि होगी तीन लाख, निराश्रित विधवा वृद्धा दिव्यांग पेंशन 1500 होगी,एक लाख युवाओं को मिलेगा प्रतिवर्ष रोजगार,सभी महिलाओं को मिलेगा 1500 रुपए महीना,

 

अजय सिंह राहुल ने की घोषणा कांग्रेस की सरकार बनते ही सीधी बनेगा संभाग,खुलेगा मेडिकल कॉलेज,

 

संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा सरकार:-अजय सिंह राहुल

 

घोषणा और घोटाला वीर हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज:-कमलेश्वर पटेल

 

आम आदमी को राहत देने में नाकाम रही भाजपा सरकार प्रदेश में है परिवर्तन की लहर:-ज्ञान सिंह

 

जन विरोधी सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का लें संकल्प:- बृजभूषण शुक्ला

 

 

सीधी l मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों,महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित हल्लाबोल आंदोलन में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर लताड़ा साथ ही जिले के सांसद और विधायकों पर जिले में विकास न करने का सीधा आरोप लगाया गया,हल्ला बोल आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भाजपा की सरकार और उसके मुख्यमंत्री तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि सीधी जिले का विकास पिछले 18 सालों से अवरुद्ध हो गया है सीधी में मूलभूत जरूरतों की चीजों का भी विकास नहीं किया जा रहा सीधी जिले की राजनीति इतनी दूषित हो चुकी है कि अब सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि बदले की भावना से काम कर रहे हैं जबकि सीधी की राजनीति में ऐसा कभी देखने को नहीं मिला उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनती है तो सीधी को संभाग बनाया जाएगा सीधी में मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज और शिक्षा के नए संस्थान निर्मित किए जाएंगे उन्होंने आगे कहा कि मोदी हो शिवराज दोनों सत्ता का दुरुपयोग विपक्ष की आवाज दबाने में कर रहे हैं लेकिन जनता की आवाज दबाना उनके लिए संभव नहीं है प्रदेश में परिवर्तन की लहर है, और आने वाले चुनावों में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी,हल्ला बोल आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल ने मोदी और शिवराज को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों सरकारें चाहे वह केंद्र की हो या प्रदेश की वह योजनाओं के सिर्फ नाम बदलती है लोगों को गुमराह करने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है लेकिन जनता अब इनके बरगलाने में नहीं आने वाली किसानों को खाद बिजली पानी नहीं मिल रहा,युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा,व्यापारियों को सुविधाएं नहीं मिल रही, कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल रहा, भाजपा सरकार जन जन के हितों पर कुठाराघात कर रही उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश की सत्ता से जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें, हल्ला बोल आंदोलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि यहां यह उमड़ा जनसैलाब सत्ता के खिलाफ आक्रोश को दिखाता है जिला कांग्रेस कमेटी के एक आह्वान पर इतनी भारी तादाद में आप सब यहां पधारे उसके लिए आप सब का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं उन्होंने आगे कहा कि जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियो को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है वह सिर्फ अपनी जेब भरने में लगे हुए आज महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपने चरम पर है उन्होंने जनता जनार्दन से आह्वान किया कि आप सब यहां से जाकर अपने अपने क्षेत्र में परिवर्तन की अलग जलाएं,

हल्ला बोल आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने कहा कि आज उमड़ा जनसैलाब दिखा रहा है की जनता में कितना आक्रोश है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीधी जिले के प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने कहा की भाजपा की सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान हो चुका है और वह प्रदेश में परिवर्तन चाहता है आज यहां से आप सब यह संकल्प लेकर की जाए कि इस भ्रष्ट निकम्मी सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकेगे,

दोनों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि संवेदनहीन हो चुके हैं अब तो जनता उनकी विकास यात्रा में खुलेआम उन पर आरोप लगा रही है कि जिले के अंदर विकास शून्य हैं, 18 साल के अपनी सत्ता में भाजपा के लोगों ने सिर्फ अपना विकास किया है जनता विकास से कोसों दूर रहे जनता को उसका हक और अधिकार नहीं मिला,

हल्ला बोल आंदोलन को पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह चिंतामणि तिवारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंती देवी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वसुधा सिंह, एडवोकेट रोहित मिश्रा श्यामलाल राठौर ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे ने किया एवं उक्त जानकारी प्रवक्ताद्वय आकाश राज पांडे एवं पंकज सिंह द्वारा दी गई।

रुद्र प्रताप सिंह बाबा,राजेंद्र सिंह भदोरिया देवेंद्र सिंह मुन्नू विनोद वर्मा सुरेश प्रताप सिंह आकाश सिंह रिंकू आनंद सिंह शेरगांव जीवन सिंह लल्लू बसंती देवी कुमुदिनी सिंह रंजना मिश्रा नीलम सिंह लक्ष्मी सिंह परिहार काजल वर्मा दान बहादुर सिंह सीमा सिंह सोमवती सिंह राजकुमारी सिंह सुनैना सिंह उर्मिला साकेत गोपाल सिंह रमेश कुशवाहा मनोज सिंह चंदेल मोनिका गुप्ता अजय पांडे कमलेश सिंह महेंद्र पांडे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button