बूथ विस्तारक योजना में घर-घर दस्तक दे रहे भाजपा पदाधिकारी — देव कुमार..

बूथ विस्तारक योजना में घर-घर दस्तक दे रहे भाजपा पदाधिकारी — देव कुमार..
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में जिले भर में बूथ विस्तारक योजना पार्ट 2 का जिले के 1036 बूथों में पुनरीक्षण एवं टोली बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान जिले के सभी मंडलों में बूथ विस्तारक योजना की प्रतिदिन मॉनटरिंग करते हुए स्वयं कई बूथों में उपस्थित रह कर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई कर रहे हैं। पार्टी के सभी श्रेणी के सभी प्रकार के कार्यकर्ता बूथ विस्तारक योजना में किसी न किसी बूथ में प्रत्यक्ष रुप से सहभागी हो रहे हैं। इसी तारतम्य में सीधी नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान की अध्यक्षता में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में वार्ड क्रमांक 4 के बूथ क्रमांक 206 और 207 की टोली की बैठक संपन्न हुई। बूथ टोली को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि चुनावी वर्ष को मद्देनजर रखते हुए बूथ जीता, चुनाव जीता ही हमारा मंत्र होगा। बूथ के कार्यकर्ता की सजगता ,सक्रियता और उनका समर्पण भाव ही हमारा लक्ष्य होगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरीय निकाय के प्रदेश सह संयोजक पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष राकेश मौर्य, मोर्चा महामंत्री विभा शर्मा, सोशल मीडिया संभाग के सह प्रभारी तुषार धर द्विवेदी, जितेंद्र तिवारी, अजीत पांडे, पूर्णेन्दु शर्मा, पूर्व पार्षद ममता काशी केवट, आभास पाण्डेय, अभिषेक द्विवेदी सहित विभिन्न बूथों की टोली के बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बी एल ए उपस्थित रहे l




