क्राइममध्य प्रदेश

घर का ताला चटका कर चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ar 728 ad
AR News Live

घर का ताला चटका कर चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

*चोरी किया गया लगभग एक लाख रुपए कीमती मशरूका किया जप्त।*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी । पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यलय एन एस कुमरे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक योगेश मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सुने घर में ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी तस्लीम उर्फ बोग्गा पिता सलीम खान उम्र 22 वर्ष निवासी अमहा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर चोरी किया गया लगभग एक लाख रूपये कीमती मशरुका जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है ।

 

*मामला विवरण*

थाना कोतवाली में फरियादी मुशाहिद रजा निवासी अमहा ने रिपोर्ट किया था कि फरियादी के घर के सभी लोग ऊपर के कमरे में सो रहे थे तभी कोई अज्ञात चोर उनके घर के नीचे वाले हिस्से में घुस कर लगभग एक लाख रुपए कीमती मशरूका (सोने की चैन 01,अगूंठी 02, टॉप्स 01 नग ) चोरी कर के ले गया। रिपोर्ट पर अपराधिक मामला कायम कर पुलिस , चोर की तलाश करने लगी एवं पूर्व में चोरी की दो वारदातों को अंजाम दे चुके संदेही तस्लीम उर्फ बोग्गा से जब पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी किया गया संपूर्ण मशरू का कीमती लगभग एक लाख रुपए पुलिस को जप्त करवाया । उसके पश्चात वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी में दाखिल कराया गया है।

 

उपरोक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश मिश्रा, उपनिरीक्षक राकेश राजपूत , सहायक उपनिरीक्षक मनसुखलाल , आरक्षक बालेंद्र सिंह , आजाद खान एवं महिला आरक्षक सुनीता पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button