ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

नकल कराने के लिए शिक्षक ने मांगी 5000 की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार….

ar 728 ad
AR News Live

दमोह (ए आर न्यूज़ लाइव) दमोह जिले के पथरिया तहसील अंतर्गत ग्राम सीतानगर में एक जन शिक्षक को बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के नाम पर 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त डीएसपी ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है

लोकायुक्त डीएसपी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि पथरिया तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ के तहत रामू पुत्र नन्हे भाई रैकवार द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी कि जन शिक्षा केंद्र नरसिंहगढ़ में पदस्थ जन शिक्षक घनश्याम अहिरवार पुत्र पन्नालाल अहिरवार निवासी देवलाई थाना पथरिया द्वारा उसकी बेटी को बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने के एवज में सात हजार रुपये की राशि की मांग की थी। जिसमें पहली किस्त के रूप में 2 हजार रुपये जन शिक्षक पूर्व में ले चुका था। शेष पांच हजार रुपये की राशि शुक्रवार को देने की बात हुई थी। जिसके तहत आवेदक की शिकायत पर लोकायुक्त सागर की टीम द्वारा सीता नगर के समीप जन शिक्षक घनश्याम अहिरवार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त की टीम में डीएसपी प्रफुल्ल श्रीवास्तव,राजेश खेडे, निरीक्षक बीएम द्विवेदी, आशुतोष व्यास अजय क्षेत्रीय सुरेंद्र सिंह संजीव अग्निहोत्री संतोष गोस्वामी आदि प्रमुख रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button