ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

दुर्घटना को निमंत्रण देती सूखा नाला कि नई सड़क,कभी भी हो सकता है हादसा

ar 728 ad
AR News Live

अक्सर घटना होने के बाद मुआवजा और हमदर्दी का मरहम देने का दौर शुरू होता है लेकिन घटना को टालने या उसकी वजह को ख़त्म करने के बारे में कोई नहीं सोचते दुर्घटना को निमंत्रण देने वाली चीजो पर कभी भी किसी की नजर नहीं जाती ऐसा ही कुछ इन दिनों सूखा नाला के किनारे बनी सड़क का हाल है |

 

बता दे कि सूखा नाला के किनारे बनी सड़क पर डीके हास्पिटल के पास सड़क तो बना दी गई लेकिन सड़क के बीचो बीच बिजली विभाग के खम्भे को सपोर्ट देने वाला तार(स्टे वायर) खम्भे से लेकर सड़क तक गडा हुआ है जो आने जाने वालो के लिए काल ही है, इसी के साथ भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए लगा लोहे का पोल (बैरियल) भी आधा सड़क तो आधा नदी में लटका हुआ है, जो कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है लेकिन इन पर न तो नापा के जिम्मेदारो की नजर पड़ रही है न ही समाज के ठेकेदारों की और जब किसी दिन कोई अनहोनी घटित होगी तो जाम और आन्दोलन शुरू हो जायेगे इस लिए जरूरत है की इन दोनों अव्यवस्थित स्थितियों को शीघ्र अति शीघ्र सुधारने की जरूरत है |

सीधी जिला नाम के लिए भले ही स्मार्ट घोषित हो गया है लेकिन यहां की स्मार्टनेस किसी से छुपी नहीं है, बड़ी बड़ी इमारते बनने जा रही है पार्किंग की भी व्यवस्था है और नाले को भी सुन्दर बना दिया गया है लेकिन स्मार्ट सिटी में स्मार्टनेस का कही अता पता ही नहीं है | स्मार्ट सिटी के तहत बनी सूखानाले के किनारे किनारे की सड़क दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है और किसी भी दिन किसी की मौत का सबब बन सकती है |


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button