राजनीति

भगवान बिरसा मुंडा का जीवन त्याग, तपस्या और वीरता की मिसाल : विश्वामित्र पाठक

सिहावल के समरदह में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, विधायक ने जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। विधानसभा क्षेत्र सिहावल के ग्राम समरदह में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा, राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर की गई।

लोकनृत्य और लोकगीतों ने बांधा समां

कार्यक्रम में जनजातीय लोकसंस्कृति और परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिली। कलाकारों ने करमा नृत्य, बसु देवा गायन, अहिराई गायन, सैला नृत्य और भरथरी गायन की प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को जनजातीय विरासत और लोकपरंपराओं से रूबरू कराया।

बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा : विधायक

मुख्य अतिथि विधायक विश्वामित्र पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन त्याग, तपस्या, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल है। उन्होंने जनजातीय समाज की अस्मिता, संस्कृति, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

विधायक ने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना सभी का दायित्व है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस और समाज के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।

प्रतिमा स्थल और स्कूल की बाउंड्रीवाल बनवाने का आश्वासन

विधायक ने ग्राम समरदह में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना स्थल और विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को स्प्रे पंप और मसूर बीज की किट भी वितरित की गई। आयोजन में समरसता भोज रखा गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने एक साथ भोजन किया।

कार्यक्रम में एसडीएम राकेश शुक्ला, जनपद पंचायत सीईओ रोहित उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डेय और सिद्धार्थ गौतम सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button