सीधी

वन विभाग की कैम्पर और ऑटो में जोरदार भिड़ंत, पांच लोग घायल

जोगदह पुल के पास हुआ हादसा, दंपती की हालत गंभीर; दो एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगदह पुल के पास मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे वन विभाग की कैम्पर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक दंपती की हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया।

सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले लोग

ईएमटी शिव द्विवेदी ने बताया कि एंबुलेंस टीम जब मौके पर पहुंची तो सभी घायल सड़क किनारे पड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस चालक बृहस्पति विश्वकर्मा के साथ मिलकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। सभी को दो अलग-अलग एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायलों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

दंपती की हालत गंभीर

एंबुलेंस चालक बृहस्पति विश्वकर्मा के अनुसार, दुर्घटना में कुंज बिहारी विश्वकर्मा (59) और उनकी पत्नी उमा विश्वकर्मा (58) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनके अलावा तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैंस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। थाना प्रभारी के मुताबिक, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button