सीधी

देवेंद्रनगर-चुरहट मेमू ट्रेन को मिलने लगा यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद, रोजाना 70-75 टिकट जारी

शुरुआत के छह दिन बाद बढ़ने लगा यात्रियों का रुझान; फिलहाल 8 कोच के साथ हो रहा संचालन, मांग बढ़ने पर कोच बढ़ाने की संभावना

ar 728 ad
AR News Live

सतना। देवेंद्रनगर से चुरहट के बीच शुरू हुई मेमू ट्रेन को धीरे-धीरे यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है। शुरुआती छह दिनों के बाद इस रेल सेवा में सफर करने वालों की संख्या बढ़ रही है। सतना जंक्शन से रीवा और चुरहट की ओर जाने के लिए प्रतिदिन करीब 70 से 75 टिकट जारी हो रहे हैं। यात्रियों की संख्या में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो आने वाले समय में ट्रेन में कोच बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है।

इस मेमू ट्रेन से नागौद, सतना, रीवा, गोविंदगढ़, बघवार और रामपुर नैकिन सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिल रही है। शुरुआत में ट्रेन 12 कोच के साथ चलाई गई थी, जिनमें करीब 1200 यात्रियों के बैठने की क्षमता बताई गई थी। वर्तमान में इसका संचालन 8 कोच के साथ किया जा रहा है।

सुबह देवेंद्रनगर से, दोपहर में चुरहट से होती है रवाना

ट्रेन नंबर 61629 देवेंद्रनगर-चुरहट मेमू सुबह 7 बजे देवेंद्रनगर से रवाना होकर 9 बजे सतना जंक्शन और 11:15 बजे रीवा पहुंचती है। इसके बाद सिलपरा, गोविंदगढ़, बघवार और रामपुर नैकिन होते हुए दोपहर 1:15 बजे चुरहट पहुंचती है।

वापसी में ट्रेन नंबर 61630 दोपहर 3 बजे चुरहट से रवाना होती है। यह शाम 5:20 बजे रीवा और 7:37 बजे सतना जंक्शन पहुंचती है। इसके बाद नागौद सहित बीच के स्टेशनों से होते हुए देवेंद्रनगर जाती है। ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाता है। रविवार को यह सेवा संचालित नहीं होती।

यात्रियों की रुचि में हो रही बढ़ोतरी

सतना रेलवे एरिया मैनेजर नरेंद्र सिंह के अनुसार, देवेंद्रनगर-चुरहट मेमू ट्रेन को लेकर यात्रियों का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सतना जंक्शन से रीवा और चुरहट रूट पर प्रतिदिन करीब 70 से 75 टिकट जारी किए जा रहे हैं। यात्रियों की संख्या में आगे भी बढ़ोतरी होती है तो कोच की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button