सीधी

सागर जैसी घटना रोकने सीधी में सख्ती, अवैध शराब के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

ar 728 ad
AR News Live

सीधी में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर अब प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। कलेक्टर विकास मिश्रा और पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आबकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में सागर जैसी कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए अवैध शराब के संभावित ठिकानों को चिन्हित कर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें तत्काल कार्रवाई करें। मुखबिर और सूचना तंत्र को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सीमा से लगे जिलों और राज्यों से अवैध शराब के परिवहन या बिक्री की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही अवैध शराब के कारोबार में बार-बार पकड़े जाने वाले लोगों की सूची तैयार कर साझा करने और आबकारी अधिनियम की धारा 45 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शराब दुकानों के आसपास शाम के समय पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ लाइसेंसधारियों को भी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button