सीधी
मंदिर में चोरी के बाद पुलिस ने खोला राज, देवी प्रतिमा के आभूषण बरामद; आरोपी गिरफ्तार

सीधी। सीधी के सुभाष नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुकेश भुजवा निवासी बनिया कॉलोनी को गिरफ्तार कर चोरी गया करीब ₹20 हजार का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर की रात अज्ञात आरोपी ने मंदिर का ताला और कांच का बेस तोड़कर देवी प्रतिमा पर लगे चांदी के आभूषण और सोने जैसा लॉकेट चोरी कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
पूछताछ के बाद आरोपी के बताए स्थान से तीन चांदी की आंखें, एक चांदी की माथबेदी और पीले रंग का सोने जैसा टुकड़ा बरामद किया गया। बरामद सामान की अनुमानित कीमत ₹20 हजार बताई गई है।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।




