सीधी

पर्यटन से जुड़ेंगे स्थानीय उत्पाद, रोजगार बढ़ाने पर कलेक्टर का फोकस

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए परसिली रिसोर्ट में होटल, रेस्टोरेंट और रिसोर्ट संचालकों व निवेशकों के साथ बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर विकास मिश्रा ने पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं और व्यवसायियों की समस्याओं पर चर्चा की।

बैठक में साफ-सफाई, बिजली, पानी और पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार सहित पर्यटन स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए गए। व्यवसायियों ने पर्यटन गतिविधियों के संचालन में आने वाली समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

कलेक्टर ने स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को पर्यटन से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने होटल, रिसोर्ट और रेस्टोरेंट संचालकों से स्थानीय लोगों द्वारा तैयार आजीविका उत्पादों को अपने प्रतिष्ठानों में जगह देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को पर्यटकों तक पहुंचाने से उन्हें बेहतर बाजार मिलेगा, लोगों की आय बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। पर्यटन व्यवसायियों से स्थानीय संसाधनों को बढ़ावा देने और क्षेत्र की स्थानीय पहचान को मजबूत करने की अपेक्षा की गई।

बैठक में एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ सुरभि श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी, होटल-रिसोर्ट संचालक और निवेशक मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button