सीधी

NEET-JEE की तैयारी कर रहे छात्रों से मिले अधिकारी, पूछे सपनों से जुड़े सवाल

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय, मझौली में NEET और JEE की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर अपने विचार साझा किए।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी सही दिशा में निरंतर प्रयास और कठिन परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं।

इसी अवसर पर विद्यालय के नवीन भवन के 16 कक्ष पठन-पाठन के लिए उपलब्ध कराए गए। नए कक्ष मिलने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अतिरिक्त और बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिलेगी।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से तैयारी करने का आह्वान किया। विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ने की बात कही। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है और नियमित अध्ययन व निरंतर अभ्यास ही इसकी कुंजी है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद, एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button