सीधी
भारी बारिश के चलते सीधी में 2 सितंबर को कक्षा 8वीं तक अवकाश

सीधी। जिले में हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 2 सितंबर 2026 को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।
यह आदेश जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।
शिक्षक एवं विद्यालयीन कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित की जा सकती हैं।




