सीधी

5 सितंबर को मझौली में लगेगा जन-विश्वास अभियान का शिविर

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। समय-सीमा बैठक में कलेक्टर विकास मिश्रा ने अधिकारियों को लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अगला जिलास्तरीय शिविर 5 सितंबर 2026 को मझौली में आयोजित होगा।

शिविर के लिए सीएम हेल्पलाइन की 46 शिकायतें चिन्हित की गई हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायतों का केवल पोर्टल पर निराकरण दर्ज करने के बजाय आवेदकों को वास्तविक और संतोषजनक समाधान देने के निर्देश दिए।

बाढ़ को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश

अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सड़क, पुल-पुलिया, बांध, स्टॉप डैम और चेक डैम की लगातार निगरानी करने को कहा गया। प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने तथा कर्मचारियों के पेंशन और अन्य स्वत्व प्रकरणों का समय पर निराकरण करने को भी कहा।

बैठक में वित्तीय लक्ष्यों, राजस्व वसूली, पीएम धन-धान्य योजना और वन अधिकार अधिनियम (FRA) से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button