सीधी

शिकायत पर एसडीएम ने चेकडैम का किया निरीक्षण, मौके पर पहुंचकर ली वस्तुस्थिति की जानकारी

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पड़वारी नाला पांड में चेकडैम से संबंधित शिकायत मिलने के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली आकाश अग्रवाल, आईएएस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने चेकडैम की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए निर्माण एवं आसपास की परिस्थितियों का बारीकी से अवलोकन किया।

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत के संबंध में जानकारी ली और मौके पर वस्तुस्थिति का परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा स्थल की स्थिति पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसडीएम अग्रवाल ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके।

आश्रम शाला का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने आदिवासी बालक आश्रम शाला छिंदहा टोला का भी जायजा लिया। उन्होंने आश्रम शाला में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button