सीधी
शासकीय महाविद्यालय मड़वास में ऊर्जा संरक्षण की शपथ

सीधी। भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय मड़वास में ऊर्जा संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने दैनिक जीवन में ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग और ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया।
प्राचार्य गोपाल चौरसिया ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और ऊर्जा बचत का हर छोटा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




