नगर पालिका परिषद सीधी में नपाध्यक्ष काजल वर्मा ने किया ध्वजारोहण

सीधी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सीधी में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहम्मद हसन सहित परिषद के वरिष्ठ पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साझा कीं और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
नपाध्यक्ष काजल वर्मा ने नगर पालिका के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों तथा शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा, कुमुदिनी सिंह, प्रभात सिंह चौहान, रजनीश श्रीवास्तव सहित नगर पालिका की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




