सीधी

डायल-112 आरक्षक ने दरवाजा तोड़कर बचाई 60 वर्षीय व्यक्ति की जान, एसपी ने पुरस्कार की घोषणा की

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। चौकी खड्डी पुलिस की तत्परता से ग्राम कोनिया में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की जान बच गई। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे आरक्षक रविंद्र सिंह ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और फांसी लगाने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा।

घटना 10 अगस्त की बताई जा रही है। डायल-112 ड्यूटी पर तैनात आरक्षक क्रमांक 81 रविंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि ग्राम कोनिया निवासी रामकरण साकेत घर के अंदर फांसी लगाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही आरक्षक मौके पर पहुंचे। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने बिना समय गंवाए दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

अंदर रामकरण साकेत फांसी लगाने का प्रयास करते मिले। आरक्षक ने तत्काल उन्हें नीचे उतारा और उनकी जान बचाई।

पति-पत्नी के विवाद के चलते उठाया था कदम

घटना के बाद व्यक्ति को चौकी खड्डी लाया गया, जहां चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने काउंसलिंग की। बातचीत में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर आपसी विवाद का समाधान कराया।

एसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की

आरक्षक रविंद्र सिंह की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने सराहना की है। एसपी ने आरक्षक को पुरस्कृत करने की घोषणा करते हुए कार्रवाई को कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी गंभीर पारिवारिक या व्यक्तिगत परेशानी में अकेले निर्णय लेने के बजाय परिवार, मित्रों या पुलिस से मदद लें। समय पर संवाद और सहायता से मुश्किल परिस्थितियों का समाधान किया जा सकता है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button