सीधी

जनसुनवाई में 350 से अधिक लोगों की सुनी गई समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 350 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि पात्र हितग्राहियों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव था, उनमें तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि जटिल प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को निर्धारित समय-सीमा में राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी गोपद बनास प्रिया पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित आवेदनों पर आवेदकों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button