सीधी

शिवसेना ने नगर की समस्याओं को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शिवसेना इकाई सीधी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, जाम और टूटी नालियों की मरम्मत, नई नालियों का निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सड़क सुधार तथा गणेश मंदिर पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई।

शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने बताया कि बरसात के दौरान वार्ड क्रमांक 1, 2, 8, 23 और 24 सहित कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से लोगों के घरों में पानी भर जाता है। वहीं अधिकांश वार्डों में नालियां जाम होने से गंदगी फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने वार्ड 22 और 23 की सीमा पर खुर्द टंकी के पास टूटी नाली को भी दुर्घटनाओं का कारण बताते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की।

ज्ञापन में वार्ड क्रमांक 4 स्थित पोस्ट ऑफिस के पीछे सड़क निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 24 (पुरानी सीधी) में पेयजल, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। शिवसेना का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा कर वसूला जा रहा है, लेकिन नागरिकों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

विवेक पाण्डेय ने गणेश मंदिर पार्क में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों पर चिंता जताते हुए श्रद्धालुओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए पार्क परिसर में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिवसेना ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आम जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवसेना के संभाग संयोजक संत कुमार केवट, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल (भोले), जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा तथा नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान (मुन्ना) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button