सीधी में खनिज माफिया पर बड़ी रेड: सोन नदी से 8 हाइवा जब्त, मचा हड़कंप

Illegal sand mining: सोन घड़ियाल अभ्यारण्य की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोन नदी से रेत का परिवहन कर रहे 8 हाइवा वाहनों को जब्त किया है।
सोन नदी में घेराबंदी, 8 हाइवा पकड़े गए
जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के सुखाड़-गोपालपुर क्षेत्र में सोन नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर अभ्यारण्य की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक साथ 8 हाइवा वाहनों को पकड़ लिया।
सीधी लाकर की जा रही कार्रवाई
जब्त किए गए सभी वाहनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीधी लाया गया है, जहां उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अधिकारियों की सख्त चेतावनी
अधिकारियों ने साफ कहा है कि सोन नदी क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
माफियाओं में हड़कंप
इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की इस सख्ती को अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।




