सीधी

Sidhi Transport Action: 50 वाहनों की जांच, 18,500 रुपये जुर्माना वसूला

ar 728 ad
AR News Live

Sidhi Transport Action: सीधी जिले में परिवहन विभाग ने 26 मार्च को सख्ती दिखाते हुए रूटीन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 8 वाहनों से कुल 18,500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

दस्तावेजों की कमी और तकनीकी खामियां उजागर

जिला परिवहन अधिकारी के अनुसार जांच के दौरान कई वाहनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी और मैकेनिकल खामियां पाई गईं। वाहन क्रमांक MP53P0774 (मिश्रा बस) में इंजन से धुआं निकलने की शिकायत पर निरीक्षण कराया गया, जिसमें टर्बो खराब पाया गया। मौके पर ही सुधार के बाद वाहन को संचालन योग्य माना गया।

ओवरलोड रेत परिवहन करने वाला वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक MP17HH5538 को सोनवर्षा टोल प्लाजा से ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए भागने पर बड़खड़ा के पास पकड़कर जब्त किया गया। इस दौरान वाहन स्वामी ने चालक को चाबी सहित मौके से भगा दिया। वाहन का रिकॉर्ड लॉक कराने के लिए पंजीयन अधिकारी रीवा को पत्र भेजा गया है।

6 लाख रुपये बकाया कर की वसूली

जांच अभियान के दौरान विभाग ने 3 वाहनों से करीब 6 लाख रुपये बकाया कर की वसूली भी की, जिससे राजस्व में बढ़ोतरी हुई।

आगे भी जारी रहेगी सख्ती

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

AR News Live


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button