मध्य प्रदेश

एमपी पुलिस तबादला आदेश: भोपाल सहित 8 निरीक्षकों के ट्रांसफर

ar 728 ad
AR News Live

भोपाल, 25 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 8 पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी सूची में राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, सागर, भिण्ड, शिवपुरी, निवाड़ी और अन्य जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

स्थानांतरण सूची: किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी

  • राजकुमार चौरसिया – जिला झाबुआ से भोपाल (नगरीय)
  • विनोद विनायक करकरे – जिला सागर से ग्वालियर
  • संदीप चौरसिया – जिला रायसेन से बुरहानपुर
  • नरेन्द्र सिंह कुशवाह – जिला शिवपुरी से भिण्ड
  • मनीष कुमार धाकड़ – जिला भिण्ड से शिवपुरी
  • कमलेश कुमार सोनी – जिला निवाड़ी से राजगढ़
  • पंकज मुद्गल – जिला निवाड़ी से अशोकनगर
  • हिमांशु भिंडिया – पीटीएस सागर से जिला निवाड़ी

आदेश में क्या विशेष?

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि स्थानांतरित अधिकारियों में से कोई निलंबन की स्थिति में है, तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित इकाई को तत्काल मुख्यालय को अवगत कराना होगा।

जिलों के भीतर कार्य आवंटन का अधिकार संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक को दिया गया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button