सीधी

सीधी में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाते हुए एक ही दिन में आठ वाहनों को जब्त किया है। यह संयुक्त कार्रवाई 9 फरवरी को खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम द्वारा की गई।

 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देश पर, उपखंड मजिस्ट्रेट सिहावल प्रिया पाठक और जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में यह सघन जांच अभियान चलाया गया।

 

तहसील बहरी के ग्राम हर्दी क्षेत्र में जांच के दौरान एक हाईवा वाहन (UP63AT9435) को बिना वैध अभिवहन पास गिट्टी परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं मिनी ट्रक टाटा 1216 (UP64T5754) द्वारा बोल्डर का अवैध परिवहन किया जा रहा था। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना अमिलिया परिसर में खड़ा कराया गया। 

इसके अलावा ट्रक (UP65D2437), हाईवा (MP17HH4551) और दो ट्रेलर (CG15EG9727 एवं MP17ZG3727) को अभिवहन पास में दर्ज मात्रा से अधिक खनिज परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया।

 

इसी क्रम में मड़वास तहसील के ग्राम शंकरपुर-भदौरा क्षेत्र में टाटा 407 वाहन (MP66G0329) को बिना वैध पास रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसे थाना मड़वास में खड़ा कराया गया। वहीं टाटा 912 वाहन (MP53GA4218) को निर्धारित मात्रा से अधिक रेत परिवहन के आरोप में पुलिस चौकी टिकरी में जब्त किया गया।

 

सभी जब्त वाहनों एवं संबंधित वाहन स्वामियों और चालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश अवैध खनिज (उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

कलेक्टर श्री सोमवंशी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध जिला टास्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शिकायत मिलने पर तत्काल सख्ती की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button