जनसेवा को प्राथमिकता – पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएँ

“जनसेवा को प्राथमिकता – पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएँ”
*साप्ताहिक जनसुनवाई में आमजन से संवाद, पारदर्शिता एवं त्वरित न्याय पर जोर*
सीधी। सीधी पुलिस द्वारा नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र और निष्पक्ष समाधान हेतु साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी की उपस्थिति में किया गया।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों ने घरेलू विवाद, भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर अपराध एवं अन्य शिकायतें दर्ज कराईं।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को तुरंत और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।
*उपस्थित अधिकारीगण*
• अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – श्री अरविंद श्रीवास्तव
• थाना प्रभारी यातायात – निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय
• महिला थाना प्रभारी – निरीक्षक रीता त्रिपाठी
• थाना अजाक प्रभारी – निरीक्षक आर.एल. साकेत
• थाना प्रभारी जमोड़ी – उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी
• थाना कोतवाली – उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह
साथ ही, जिले के अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
*जनसुनवाई की मुख्य विशेषताएँ*
लगभग 70 फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं – कई प्रकरणों का समाधान मौके पर ही किया गया।
महिलाओं से संबंधित मामलों पर विशेष संवेदनशीलता – त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश।
भूमि एवं पारिवारिक विवादों के शीघ्र निपटारे एवं आवश्यक प्रतिबंधत्मक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
जनविश्वास को सुदृढ़ करने पर बल – प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष व तत्पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का संदेश।




