सीधी नदी हादसा: नहाने गईं कई बच्चियों में से दो मासूम की गहरे पानी में डूबने से मौत

सीधी। सीधी जिले में एक दर्दनाक नदी हादसा सामने आया है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमहिया से गुजरने वाली नदी में नहाने गईं कई बच्चियों में से दो मासूम गहरे पानी में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
सीधी नदी हादसा: ननिहाल आई थीं दोनों बच्चियां
जानकारी के अनुसार मृत बच्चियां –
- हर्षिनी (13 वर्ष)
- नंदिनी (09 वर्ष)
दोनों पिता राजलाल केवट की पुत्रियां थीं, जो मां के साथ ननिहाल भमहिया आई हुई थीं। सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच वे अन्य बच्चियों के साथ नदी में नहाने निकली थीं।
सीधी नदी हादसा: गांव वालों ने की खोजबीन
स्नान के बाद बाकी बच्चियां घर लौट आईं, लेकिन हर्षिनी और नंदिनी वापस नहीं पहुंचीं। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि दोनों गहरे पानी में डूब गई हैं। गांववालों ने तत्काल खोज शुरू कर कुछ ही घंटों में बच्चियों के शव नदी से बाहर निकाले।
सीधी नदी हादसा: पुलिस जांच जारी
सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थल पंचनामा की कार्रवाई की। दोनों शवों को सीधी मर्चुरी भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
सीधी नदी हादसा: गांव में पसरा मातम
दो मासूम बच्चियों की अचानक मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना एक बार फिर बरसात के मौसम में नदियों-तालाबों में नहाने के खतरों की ओर चेतावनी देती है।




