सीधी
अमिलिया: 14 वर्षीय लापता किशोर 48 घंटे में मिला, परिजनों को सौंपा गया

अमिलिया। अमिलिया थाना क्षेत्र के हिंनौती गांव से 13 जून 2025 को बिना बताए लापता हुआ 14 वर्षीय अर्पित कुमार नामदेव को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खोज निकाला। फरियादी विजय नामदेव की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 37/2025 व अपराध क्रमांक 293/2025 धारा 138(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाई गई थी। 16 जून को किशोर को दस्तयाब कर परिवार को सौंपा गया।




