मध्य प्रदेश

पाली के जंगल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

ar 728 ad
AR News Live

उमरिया। मरिया जिले के पाली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 से सटे जंगल में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की टीम समय पर मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

 

फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग बहुत तेजी से जंगल में फैल रही थी और कुछ ही समय में उसने एक बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा की वजह से आग की लपटें बस्ती की ओर बढ़ने लगी थीं। यदि दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंचते, तो यह आग वार्ड नंबर 5 की घनी आबादी वाले इलाके तक पहुंच सकती थी।

दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक आग बुझाने का अभियान चलाया। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, गर्मी के मौसम में सूखी पत्तियों और झाड़ियों में स्वतः स्फुरण के चलते यह आग लगी हो सकती है। हालांकि कुछ स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि यह आग किसी असामाजिक तत्व की करतूत भी हो सकती है।

 

वार्ड वासियों ने बताया,“हम सभी काफी घबरा गए थे। आग हमारे घरों की ओर बढ़ रही थी। अगर फायर ब्रिगेड थोड़ी भी देर से आती, तो नुकसान बहुत ज्यादा होता।”

 

इस घटना के बाद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। जंगल में कचरा जलाने या अन्य किसी गतिविधि से पहले सतर्क रहें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button