सीधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत रच रहा नए-नए कीर्तिमान : शरदेन्दु

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जहां एक ओर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और सांस्कृतिक पुनरुत्थान और सब का साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार विश्व में इतिहास रच रही है। जल्दी ही भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनकर उभरने वाला है।

उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के मध्य प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधानसभा के पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी ने गली चलो बस्ती चलो अभियान का भव्य शुभारंभ करते हुए सीधी नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक एक मे भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई और कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में कहीं।

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने अंग्रेजों द्वारा लागू लॉर्ड मैकॉले की शिक्षा पद्धति के माध्यम से हिंदुत्व और भारतीयता को समाप्त करने की कोशिश की। औरंगज़ेब, अकबर, बाबर जैसे विदेशी आक्रांताओं को महिमा मंडित करने का कार्य किया। किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को न केवल बढ़ावा दिया बल्कि उन्हें प्रतिस्थापित किया। प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर जैसे अनेक योग प्रकल्प हमारी विरासत को सजाने और संवारने का कार्य किया है।

प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने कांग्रेस को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत दुनिया में 11वीं से 14वीं अर्थव्यवस्था पर लड़खड़ाता रहता था। किंतु हमारी सरकार आते ही विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बनकर हम उभरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की का मंत्र है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास ही भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि गांव चलो बस्ती अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें ।हितग्राहियों से बात करें। यदि कोई हितग्राही इससे वंचित है तो उसे तत्काल लाभ दिलाने के लिए कार्य करें।

 

 

कार्यक्रम के औपचारिक उद्घाटन के पश्चात भाजपा प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गली मोहल्ले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, डॉ मोहन यादव जिंदाबाद के नारे के साथ गली-गली और डगर डगर निकालकर डोर टू डोर संपर्क किया। इस दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी फीडबैक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह जबरदस्त रहा, बाढ़ वासियों का स्नेह भी भरपूर मिला।

स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद साकेत और आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री दिनेश गुप्ता ने किया। इसके पूर्व मानसी और दिव्या द्विवेदी ने स्वागत गीत और भजन गाई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, सुनीता रानी वर्मा, जिला महामंत्री अशोक पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता भानु पाण्डेय, प्रदीप शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, रीता सोनी, कंचन केसरी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद सोनवती जायसवाल, हीरालाल कोरी, श्रवण सिंह, के के तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, शिवम सिंह, पुनीत सिंह साहित्य अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button