सीधी

गोपद बनास तहसीलदार के खिलाफ शिवसेना का मोर्चा, भ्रष्टाचार के आरोपों पर विरोध तेज

ar 728 ad
AR News Live

गोपद बनास। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने घोषणा की है कि गोपद बनास तहसील में भ्रष्टाचार में लिप्त तहसीलदार के खिलाफ शिवसेना मंगलवार से विरोध प्रदर्शन करेगी। हालांकि, तहसीलदार जाह्नवी शुक्ला का तबादला हो चुका है, लेकिन वर्तमान अधिकारी अब भी पद पर बने हुए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में असंतोष का माहौल बना हुआ है।

 

शिवसेना ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

शिवसेना ने तहसीलदार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और कार्यशैली में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है। विवेक पांडेय ने कहा कि शिवसेना ने पहले भी ज्ञापन पत्र के माध्यम से प्रशासन से इस मुद्दे पर ध्यान देने की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

 

तेज होगा विरोध, तहसीलदार का होगा घेराव  

अब शिवसेना ने इस विरोध को और तेज करने की चेतावनी दी है। पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय जनता के साथ मिलकर तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और उनका घेराव करेंगे।

 

प्रशासन पर दबाव बनाएगी शिवसेना

विवेक पांडेय ने कहा, “हम क्षेत्रवासियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं होने देंगे। अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो हमारा आंदोलन और बड़ा होगा।” 

 

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और शिवसेना कार्यकर्ता शामिल होंगे, जो प्रशासन पर दबाव बनाकर तहसीलदार को तत्काल हटाने की मांग करेंगे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button