सीधी

सीधी: तालाब में नहाते वक्त डूबे तीन मासूम भाई-बहन, गांव में छाया मातम

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सीधी जिले के मड़वास थाना अंतर्गत समदा गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के तीन मासूम भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई।

मृत बच्चों की पहचान पार्वती प्रजापति (10), आरती प्रजापति (8) और अंतर लाल प्रजापति (5) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे अपने पिता मोहन लाल प्रजापति के साथ समदा गांव में रहते थे।

जानकारी के अनुसार, रोज की तरह बच्चे तालाब में नहाने गए थे। खेलते-खेलते वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही मड़वास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मझौली अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी केदार परौहा ने हादसे की पुष्टि की है। रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसे शनिवार सुबह किया जाएगा।

इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। शोकाकुल ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के आसपास सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह हादसा न सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्थाओं की गंभीर अनदेखी की ओर भी इशारा करता है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button