लोकसभा के सदन में गूंजा सीधी के विश्वविद्यालय का मुद्दा, सांसद ने कहा छात्रों के हितों को देखते हुए संचालन आवश्यक
लोकसभा में सांसद डॉ राजेश मिश्र ने उठाया सीधी मुख्यालय में विश्वविद्यालय की स्थापना का मुद्दा छात्रों के हितों के दृष्टिगत आवश्यक है विश्वविद्यालय : सांसद

सीधी। गुरूवार को लोकसभा में सांसद डॉ राजेश मिश्र ने सीधी में विश्वविद्यालय की मांग रखते हुए कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में तीन जिले सीधी, सिंगरौली का पूरा भाग व शहडोल जिले का आधा भाग आता है, परन्तु मेरे संसदीय क्षेत्र में कोई विश्वविद्यालय नहीं है।
लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि सीधी व सिंगरौली जिला दूरांचल एवं वनांचल है। यहाँ के छात्र – छात्राओं को विश्वविद्यालयीन कार्य के लिए 200 किलोमीटर कि दूरी तय करके अन्यत्र जाना पड़ता है। एक दिन में कार्य न होने कारण 2 दिन रुकना पड़ता है। विशेषकर छात्राओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि सीधी जिला मुख्यालय में विश्वविद्यालय की स्थापना कि जाती है तो उक्त छात्र- छात्राओं को सुविधा तो होगी ही साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम भी स्थापित होंगे शत प्रतिशत बालक बालिका साक्षर होंगे।
सांसद डॉक्टर राजेश मिश्र ने सदन के माध्यम से शिक्षा मंत्री से आग्रह है कि जिला मुख्यालय सीधी में विश्वविद्यालय की स्थापना की जाय।
ज्ञात हो कि सीधी सांसद डॉक्टर राजेश मिश्र ने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में संसदीय क्षेत्र से सम्बंधित विभिन्न मुद्दे उठा चुके हैं, लगातार मंत्रीगण और अधिकारियों से मिलकर भी उन्होंने विकास के मुद्दों पर चर्चा की है। बातचीत के दौरान सांसद ने बताया कि सीधी संसदीय क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरा लक्ष्य है, मैं रूपरेखा बनाकर संसदीय क्षेत्र के विकास हेतु प्रण के साथ जुटा हूँ ।




