सीधी

सीधी जिले के जिला पंचायत सभागार में जनसुनवाई का कार्य हुआ संपन्न 

जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर ने सुनी 130 आवेदकों की समस्याएं निराकरण के दिए निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

शालिक राम गुप्ता की समस्या के निराकरण के साथ मिली ट्राइसाइकिल

सीधी। नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस बार आयोजित जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर नीलेश शर्मा द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 130 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनसुनवाई में जनपद पंचायत सिहावल के ग्राम तरका से आये शालिक राम गुप्ता ने अपने आवेदन पत्र के माध्यम से बताया कि निःशक्तता का पेंशन न मिलने और दोनों पैर से विकलांग के कारण जीवन यापन करने में समस्याएं आ रही है। संयुक्त कलेक्टर ने शिकायत का तत्काल निराकरण सामाजिक न्याय विभाग से कराया। साथ ही उनकी शारीरिक की स्थिति को देखते हुए ट्राई साइकिल प्रदान कराई। आज समस्या का त्वरित निराकरण होने पर शालिक राम गुप्ता खुश और संतुष्ट दिखे।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी, प्रिया पाठक सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button