ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

विधायक केदारनाथ शुक्ल ने किया ग्रामोत्सव नवम् के ब्रोशर – टोपी का विमोचन.

ar 728 ad
AR News Live

विधायक केदारनाथ शुक्ल ने किया ग्रामोत्सव नवम् के ब्रोशर – टोपी का विमोचन.

 

रामगढ़ में मनाया जाएगा 7 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ग्रामोत्सव

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी।। जिला मुख्यालय समीप ग्राम पंचायत रामगढ़ नम्बर 2 में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा होने जा रहे ग्रामोत्सव नवम् कार्यक्रम के ब्रोशर और टोपी का सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल द्वारा विमोचन किया गया। इस दौरान सीधी विधायक श्री शुक्ल द्वारा ग्रामोत्सव के सहभागियों और ग्राम वासियों को शुभकामनाएं दी गई।

 

ग्रामोत्सव संयोजक एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अमित कुमार स्वतंत्र ने बताया कि ग्राम पंचायत रामगढ़ में विगत नौ वर्षो से ग्रामोत्सव मनाया जा रहा है। इसके पूर्व 51 दिवसीय तक ग्रामोत्सव मनाया जा चुका है। इस वर्ष 7 अप्रैल से होने जा रहे 30 अप्रैल तक 24 दिवसीय ग्रामोत्सव में लाडली बहना योजना सम्मेलन, क्रिकेट टूर्नामेंट, शबरी धाम कि स्थापना, युवा स्वरोजगार कार्यशाला, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जनजातीय लोक कला, कवि सम्मेलन सहित लगभग दो दर्जन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

सरपंच शिव टहल कोल (रामगढ़) ने कहा कि यह सराहनीय कार्य है जो ग्राम पंचायत में प्रत्येक वर्ष उत्सव मनाया जाता है जिसमे कई आयोजन होते है और ग्राम के नागरिकों का सम्मान किया जाता है। इसके साथ ही श्री कोल ने ग्रामोत्सव कार्यक्रम संयोजक और आयोजक मण्डल को शुभकामनाएं दी। इस दौरान संजय गांधी पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष गुरुदत्त शरण शुक्ल, विधायक प्रतिनिधि रामस्वरूप मिश्रा, सुखचंद द्विवेदी, मुगलेश जायसवाल, समाजसेवी प्रेमचंद विश्वकर्मा,प्रस्फुटन सचिव शिवपूजन त्रिपाठी, जन भागीदारी समिति रामगढ़ उपाध्यक्ष प्रवीण शुक्ल, उप सरपंच राजेन्द्र जायसवाल, वन समिति अध्यक्ष शुभम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button