सीधी: नहर के पानी को लेकर विवाद, मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, FIR दर्ज

सीधी। सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत बजबई फरियादी राम लखन जायसवाल पिता नंदलाल जायसवाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बजबई थाना कुसमी ने थाना मे उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 22 दिसंबर 2024 के सुबह करीबन 7:30 बजे मेरा भाई राजकुमार जायसवाल खेत में पानी लग रहा था जो नहर के पानी को लेकर राम मनोहर जायसवाल से बातचीत होने लगा, तभी मेरे पड़ोस में बरम दीन जायसवाल मेरी मां रजनी जायसवाल को अश्लील गाली गलौज देने लगा तब मैं मना किया तो बरमदीन जायसवाल मुझे भी गंदी-गंदी गाली देते हुए वहीं पर रखी हुई लकड़ी से मुझे मेरे सिर पर मारा तब मैं वहां गिर पड़ा सिर से खून निकलने लगा और हल्ला गुहार किया तो वीरेंद्र जायसवाल तथा पुष्पेंद्र जायसवाल बीच बचाव किया।
तब बरमदीन जायसवाल अपने घर जाने लगा, वह बोल रहा था कि दोबारा अगर गाली देने से मना किया या बीचमेरे किसी तरह का दखल दिया तो जान से मार कर खत्म कर देंगे। मारपीट से सर में माथे में एवं नाक मे, बाएं हाथ की उंगली में चोट आई है। जिसको लेकर कुसमी थाने में संबंधित व्यक्ति के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले को गंभीरता से लेकर कुसमी थाना प्रभारी भूपेश कुमार बैश के द्वारा जांच विवेचना किया गया एवं संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धारा 296, 115 (2), 351 (2) बीएनएस की धारा के तहत कार्यवाही की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि सर में चोट आने के कारण संबंधित पीडित व्यक्ति को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।




