सीधी
दिव्यांग छात्रावास के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार,सीधी कलेक्टर ने दिए घटना की जांच के निर्देश
सीधी जिला मुख्यालय में स्थित दिव्यांग छात्रावास मधुरी के 14 बच्चों को उल्टी-दस्त की समस्या के कारण जिला चिकित्सालय सीधी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

सीधी। सिविल सर्जन ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य की लगातार निगरानी रखी जा रही है। बच्चों की उम्र 8 से 15 वर्ष के बीच है, उन्हें बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार है। डिहाइड्रेशन के कारण दो बच्चों को ड्रिप लगाई गई है।
किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा तथा सिविल सर्जन डॉ दीपरानी ईसरानी को स्थिति की पूरी निगरानी रखने तथा बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कलेक्टर ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।




